- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
चास नगर निगम के द्वारा *नई चेतना बदलाव पहल की के तहत लिंग समानता लड़का- लड़की भेदभाव, एक समान शिक्षा एवं एक समान अधिकार के लिए कैंडल मार्च एवं जागरूकता रैली का आयोजन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Jharkhand
■ चास नगर निगम के द्वारा *नई चेतना बदलाव पहल की के तहत लिंग समानता लड़का- लड़की भेदभाव, एक समान शिक्षा एवं एक समान अधिकार के लिए कैंडल मार्च एवं जागरूकता रैली का आयोजन
■ जागरूकता रैली धर्मशाला मोड़ से आरंभ होते हुए महावीर चौक से होते हुए चंद्रा टॉकीज के समाप्त किया गया।
■ महिलाओं को घर घर लिंग भेद को मिटाये- अपर नगर आयुक्त....
बोकारो :-आज दिनांक 21 दिसंबर, 2022 को चास नगर निगम के द्वारा *नई चेतना बदलाव पहल की* के तहत लिंग समानता लड़का- लड़की भेदभाव एक समान शिक्षा एवं एक समान अधिकार के लिए कैंडल मार्च एवं जागरूकता रैली का आयोजन चास नगर निगम के अंतर्गत महिला समूह के द्वारा अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी छबिबाला बारला के द्वारा संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली धर्मशाला मोड़ से आरंभ होते हुए महावीर चौक से होते हुए चंद्रा टॉकीज के समाप्त किया गया।
जागरूकता रैली एवं कैंडल मार्च को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को लिंग आधारित हिंसा के साथ-साथ घरेलू हिंसा, दहेज की समस्या, पोक्सो व बाल विवाह आदि विषयों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया, जिससे सामाजिक बुराइयों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके।
■ महिलाओं को घर घर लिंग भेद को मिटाये-
कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने, घरेलू हिंसा से बचाने एवं लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न होने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए पूरी निष्ठा से अभियान को चलाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया एवं घरेलु हिंसा को रोकने की जरूरत है महिलाओं को घर घर लिंग भेद को मिटाने, दहेज न लेने ना ही देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी छवि वरला, सिटी मिशन मैनेजर सुषमा बरला उरंव, रेशमी गुप्ता, pamay से वंदना कुमारी सामुदायिक संगठन कर्ता तबसुम खातुन, प्रवीण कुमार ठाकुर, cmm संतोष कुमार, राहुल कुमार, प्रीवन कुमार, प्रसांत कुमार, फिरदौस नुरी, सुजता राय सहित सी आर पी महिला एस सी जी कि महिला उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ