महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मुकाम, साबुन, सर्फ, मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया

Jharkhand




महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का मुकाम, साबुन, सर्फ, मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया

नावाडीह प्रखण्ड के  चपरी पंचायत स्थित गोठवार में विकलांग कल्याण समिति बेरमो के तत्वावधान में किरण स्वयं सहायता समूह की ओर से रविवार को दैनिक उपयोग से संबंधित सामान यथा सर्फ, साबुन, फिनाइल, मोमबती निर्माण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को इस स्वरोजगार से जोड़कर व्यवसाय के प्रति प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि आज के परिवेश में महिलाएं समाज में एक उदाहरण बन सकें। उनके बीच प्रशिक्षक निर्मल महतो ने महिलाओं को सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी। कार्यक्रम में पूरे चपरी पंचायत के विभिन्न गांव -कस्बो से  45 महिला समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयं सेवी संस्था केंद्रीय महासचिव भुनेश्वर महतो, सहायक अध्यक्ष धनंजय सिंह,किरण देवी ,अनु देवी उर्मिला देवी ,सरिता देवी ,मंजू देवी गायत्री देवी, खिरिया देवी ,आरती देवी गुड़िया देवी, रीना देवी ,अनीता देवी आशा देवी , चमेली देवी की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
आप ऑफिस कहां है।