बैठक का आयोजन:बैठक में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा

Jharkhand
बैठक का आयोजन:बैठक में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा 



 नावाडीह: स्थानीय कबीर गौशाला खरपीटो में 13 से 16 अप्रैल को होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संबंधी पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रखंड संयोजकों ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला संयोजक श्री डी के महतो ने की। शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि बसंत राय धनेश्वर महतो जितेंद्र शर्मा अनिल महतो सुरेश नायक भुनेश्वर महतो लखन नायक फूलचंद किस्कू सुनील महतो सुनील पंडित निर्मल महतो ,छत्रबली पंडित के सानिध्य में बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए अबीर गोशाला के संस्थापक छत्रबली पंडित ने कहा कि दुःखी व्यक्ति के दुःख और तकलीफ को दूर करना भी यज्ञ शाला है। यज्ञ का उद्देश्य अपने जीवन को समझना तथा दूसरे व्यक्तियों की सेवा करना होता है। यज्ञ में बैठने के पश्चात्‌ करुणा, ममता एवं वात्सल्य का भाव जागृत होना चाहिए। मनुष्य का धरती में जन्म दूसरों की सेवा करना एवं उनके दुःख-दर्द को दूर करने के लिए होता है। आफिस का एक निर्धारित समय होता है एवं एक निर्धारित समय तक सेवा दी जाती है। इंसानियत और सेवा भावना के कार्य के लिए आफिस की आवश्यकता नहीं होती। यह कार्य नुक़्कड,गली एवं किसी भी स्थान एवं किसी भी समय पर किया जा सकता है। राजा और मजदूर की  का उदाहरण देते हुए कही
यज्ञ जब तक  सफल नहीं होगी तब तक अपना तन-मन-धन देकर समय देंगे। बैठक में कबीर गौशाला के संस्थापक छत्रबली पंडित,शांतिवन के विजय वर्मा बसंत राय ,धनेश्वर महतो,  जितेंद्र शर्मा , छत्रपति पंडित, अनिल महतो, सुरेश नायक , भुनेश्वर महतो, लखन नायक, फूलचंद किस्कू सुनील महतो, सुनील पंडित ,निर्मल महतो आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ